साेनिया गांधी ने कहा- सत्ता में अाए हैं ताे जनता का ख्याल रखें, संगठन भी करें मजबूत

रांची. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी ने झारखंड कांग्रेस के नेताअाें से कहा कि वे इस बार बेहतर प्रदर्शन कर सत्ता में अाए हैं इसलिए वे जनता का ज्यादा से ज्यादा ख्याल रखें अाैर संगठन काे मजबूत करने पर भी ध्यान दें। सभी विधायकाें जिनमें दस पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं से मुलाकात की। इनके साथ झारखंड के दाे सांसद धीरज प्रसाद साहू अाैर गीता काेड़ा भी माैजूद थी, ने साेनिया गांधी से शुक्रवार काे मुलाकात की। 


मुलाकात के दाैरान साेनिया गांधी ने विधायकाें काे खास कर पहली बार विधायक बने नेताअाें काे टिप्स दिया कि वे याेजना बनाकर जनता की सेवा करें अाैर उनकी समस्याअाें के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरुक रहें। जनता के हर सुख-दुख में साथी बनें, इसका लाभ उन्हें हमेशा मिलेगा। इससे जनता का पार्टी के प्रति भी विश्वास बढ़ेगा अाैर इससे संगठन काे मजबूत करने में भी बल मिलेगा। इसी क्रम में विधायकाें एवं सांसदाें ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की। 


साेनिया गांधी अाैर राहुल गांधी से मिलने के बाद अलग-अलग विधायकाें ने बताया कि साेनिया अाैर राहुल गांधी से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा है। उनकी अाेर से जाे टिप्स मिले हैं वे भी काफी महत्वपूर्ण हैं। उनकी मदद से वे न सिर्फ जनता के काफी निकट रहेंगे बल्कि उन्हें जनता का समर्थन भी मिलेगा। सभी लाेगाें ने कहा कि यह अाैपचारिक मुलाकात थी जिसमें संगठन के मुद्दे पर ही बात हुई साथ ही विधायकाें ने साेनिया गांधी अाैर राहुल गांधी काे अपना परिचय दिया। इस मुलाकात के दाैरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अारपीएन सिंह भी माैजूद थे। 


प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष अाैर सीएलपी के साथ ही अलग से भी मुलाकात
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अारपीएन सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. रामेश्वर उरांव अाैर विधायक दल के नेता अालमगीर अालम के साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष साेनिया गांधी ने माैके पर अलग से भी बातचीत की। इस बातचीत में राज्य की राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हुई साथ ही सरकार में शामिल कांग्रेस काे किस तरह से अपनी जिम्मेदारियाें का निर्वहन करना है इस मुद्दे पर भी बात हुई। इस बैठक में सरकार में कांग्रेस द्वारा लिए जाने वाले विभागाें के मुद्दे पर भी चर्चा हुई जिसके माध्यम से कांग्रेस जनता की ज्यादा से ज्यादा सेवा कर सके।